- पूजा समितियों द्वारा पंडाल को दिया जा रहा अंतिम रूप।
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुरुवार को मनाई जाने वाली बसंत पंचमी को लेकर प्रखंड के सभी इलाको में बुधवार से ही चहल-पहल बढ़ गई है।इस दौरान विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ शारदे की प्रतिमा को मूर्तिकारों की दुकान से पंडाल तक लाने के दौरान माता की जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।प्रतिमा स्थापना को लेकर छात्र/छत्राये काफी उत्साहित दिखे।खासकर मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का उत्साह देखते ही बनता है।विद्यालय परिसर सहित कई सार्वजनिक स्थल जहाँ पूजा पंडाल का निर्माण हो रहा है।वहाँ कारीगरों द्वारा पंडाल निर्माण को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बसंत पंचमी को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक:
पंचमी को लेकर अन्य दिनों की तुलना में बाजारों में भी काफी रौनक रही।बनियापुर मुख्य बाजार के अलावे कई अन्य बाजारों में पूजा को लेकर कंद-मूल एवं फलो की खरीददारी को लेकर लोगो की भीड़ जुटी रही।इस बीच अलुआ, गाजर,बैर, केला,मिष्ठान
आदि की जमकर खरीददारी की जा रही है।
फ़ोटो(माता की प्रतिमा को पूजा पंडाल ले जाते छात्र)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग