- मामला सहाजितपुर थाना के कोल्लूआ का है।
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वाहन चेकिंग के क्रम में सहाजितपुर पुलिस ने चोरी की बाइक का उपयोग कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।साथ ही स्प्लेंडर बाइक को भी जब्त कर लिया।एएसआई शिवनाथ राय के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।दर्ज प्राथमिकी में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि एनएच 331 स्थित कोल्लूआ बाजार के समीप वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था।तभी सहाजितपुर की तरह से बाइक सवार एक युवक आ रहा था।जो पुलिस को देख बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा।जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।पुछताक्ष में युवक ने अपना नाम प्रीतम पटेल बताया।जो सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी है।इस दौरान पकड़ाए युवक से बाइक के कागजात की मांग की गई तो कोई भी कागजात प्रस्तुत नही किया,न ही संतोषप्रद जवाब दिया।सख्ती से पुछताक्ष करने पर युवक ने बताया कि पांच हजार में चोरी की बाइक खरीदा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग