- भूमि संबंधी आधा दर्जन मामलों का किया गया निपटारा।
- थानाध्यक्ष,अंचलाधिकारी,सी आई एवं संबंधित राजस्वकर्मी रहे उपस्थित।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना परिसर बनियापुर में थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम की अध्यक्षता में शिविर लगाकर भूमि विवाद संबंधित आधा दर्जन मामलों का निष्पादन किया गया। जबकि आधा दर्जन नए मामले भी दर्ज किए गए। पदाधिकारी द्वय ने बताया कि पूर्व से लंबित जमीनी विवाद एवं कुछ अन्य मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। वही नए मामले भी दर्ज किए गए। जनता दरबार के आयोजन को लेकर थाना परिसर में फरियादियों की भीड़ दोपहर बाद तक जुटी रही। जहाँ मामले के निष्पादन के बाद कई फरियादियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर प्रभारी सी आई लालदेव पासवान सहित संबंधित राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।
फोटो(भूमि संबंधी मामलों का निबटारा करते पदाधिकारी)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग