राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। बाजार पर एक निजी कोचिंग संस्थान द्वारा आयोजित सरस्वती पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गई एक नौ वर्षीय बच्ची गायब हो गई है। गायब 09 वर्षीय बच्ची आफिया परवीन है। जो तरैया देवरिया रोड स्थित एक किराये के मकान में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। वह तीसरी कक्षा की छात्रा है। बच्ची की मां शहनाज खातून ने बच्ची की बरामदगी के लिए शनिवार को थाने में एक शिकायत पत्र देते हुए गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया की उसकी पुत्री 26 जनवरी को तरैया बाजार पर एक कोचिंग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गई हुई थी। जो अबतक लौट कर घर नहीं आई है। पीड़िता ने पुत्री का असामाजिक तत्वों द्वारा अपहरण कर लेने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग