राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सड़क जाम के कारण आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है! जाम होने से आम लोगों को कौन कहे एंबुलेंस को भी जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। आए दिन एनएच 227 ए एवं एस एच 90 छपरा सतरघाट मुख्य सड़क मशरक हनुमान मंदिर से बस स्टैंड के पास लंबी गाड़ियों की जाम देखने को मिल जाएगी। यह कोई 1 दिन की बात नहीं है। यह जाम आए दिन लगातार लग रहा है। जाम लगने में सिर्फ शासन प्रशासन की दोष नहीं है बल्कि वाहन चालकों के द्वारा ओवरटेक करके सड़क जाम की स्थिति बनाया जा रहा है। जिससे ओवरटेक करने वाले वाहन के साथ कई वाहनों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। सरकार टू व्हीलर गाड़ियों से लेकर फोर व्हीलर गाड़ियों से रोड टैक्स के नाम पर ना जाने कितने पैसे की वसूली कर रही है। फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त ना रहने से लगातार वाहनों की महाजाम देखा जा रहा है। इससे आम लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं एंबुलेंस भी घंटों मरीजों को लेकर जाम में फस रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग