राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक हनुमान मंदिर चौक के पास हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता एवं बजरंग दल के सदस्यों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संगठन मंत्री गोविंद नायक एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन का अंग वस्त्र एवं फूलों की माला पहनाकर एवं बुकलेट प्रदान करते हुए हुआ भव्य स्वागत किया। आपको बताते चलें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु बिहार प्रवास पर आए हुए हैं। वह पटना से सिवान जा रहे थे उसी क्रम में उनका स्वागत मशरक में किया गया। विद्यार्थी परिषद के सदस्यों के द्वारा जेपी यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन के बढ़ते समय सीमा को लेकर आपत्ति व्यक्त किया गया। कहा गया कि जे पी यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन करने में लगभग 5 वर्ष लग रहा है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने इस बात को ध्यान से सुनते हुए इस समस्या से निजात दिलाने की बात करते हुए लोगों को आश्वस्त किया और कहा कि आपकी बातों को पुरजोर तरीके से संगठन में केंद्रीय नेतृत्व के पास रखा जाएगा। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से हिंदू जागरण मंच के दुर्गेश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल कुशवाहा, भाजपा मंडल महामंत्री श्याम बिहारी सिंह, भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष विकेश कुमार सिंह, भाजपा नेता राकेश सिंह महंत, बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष नंदन ओझा, अतुल बाबा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य रवि पांडेय पुरुषोत्तम कुमार, सचिन कुमार चौरसिया, प्रशांत कुमार, गुलशन कुमार के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग