राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत एकमा बाजार के कोहड़गढ़ गांव के हरेन्द्र यादव के परिजनों के साथ मारपीट कर खोंप में आग लगाने के मामले में एक आरोपित को एकमा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के साधपुर गांव निवासी जयप्रकाश यादव के रूप में किया गया है। बताते हैं कि पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपित को जेल भेजने की कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग