राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना परिसर में शनिवार को मध निषेध विभाग के डीआईजी दलजीत सिंह दल बल के साथ पहुंचे और जहरीली शराब कांड के दर्ज कांड और अन्य मुद्दों पर जांच पड़ताल की। हालांकि सारी जांच पड़ताल की सारी जानकारी गोपनीय रखी गई हैं। डीआईजी के मशरक थाना में पहुंचने पर मौके पर दारोगा आशुतोष कुमार, लक्ष्मण प्रसाद मौजूद रहे। डीआईजी ने आते ही थानाध्यक्ष कक्ष में बैठ सघनता से गहनता पूर्वक जांच पड़ताल की। डीआईजी दल बल के साथ पहुंच जांच पड़ताल कर वापस चलें गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग