राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। दिघवारा पश्चिमी रेलवे गुमटी संख्या 16 पर शनिवार से बुधवार तक रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा। रेलवे विभाग ने इस रेल गुमटी पर ओवर हीलिंग व मशीन पैकिंग कार्य करने के लिए सड़क यातायात बंद रखने संबंधित पत्र सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी को भेजा है। बताया गया है कि दिघवारा 16 नंबर रेल गुमटी पर ओवर हीलिंग व मशीन पैकिंग कार्य के लिए शनिवार रात आठ बजे से रविवार सुबह छह बजे, रविवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तथा मंगलवार रात आठ बजे से बुधवार सुबह छह बजे तक के लिए सड़क यातायात पूर्णतः बंद रखा जाएगा। निर्धारित तिथियों को पर्याप्त पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने की मांग की गई है। बंद अवधि में सड़क वाहनों के लिए छपरा आने जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था गड़खा मानपुर मार्ग निर्धारित किए गए है। इस आशय से संबंधित पत्र सहायक मंडल इंजिनियर ( लाईन) सोगारथ पासवान ने जारी किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग