
बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों ने गोलम्बर सड़क पर किया बवाल
मशरक प्रखंड क्षेत्र के कर्ण कुदरिया पंचायत के वार्ड-17 के लोगों ने मंगलवार की सुबह बाढ़ से डूबे गांव में सरकार द्वारा उपलब्ध सेवाओं में बिचौलियों द्वारा धांधली के विरोध में उग्र प्रदर्शन करते हुए लखनपुर गोलम्बर पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर बाढ़ प्रभावित इलाकों के सर्वेक्षण पर निकलें बनियापुर विधानसभा के जदयू नेता विरेन्द्र औझा को बाढ़ प्रभावित लोगों ने घेरकर विरोध जताने लगें।

बामेडबे लोगों ने जदयू नेता को अपनी समस्या बताई जिस पर प्रभारी सीओ बीडीओ बनियापुर सुदामा प्रसाद सिंह से उन्होंने फोन पर बात कर बाढ़ प्रभावित लोगों के समास्याओं को उन्हें बताकर समाधान करने का भरोसा जताया। मौके पर जदयू नेता विरेन्द्र औझा ने बताया कि कर्ण कुदरिया पंचायत के सिउरी गांव के लोगों अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिसमें उन्हें बताया कि सरकार द्वारा उपलब्ध सेवाओं में बिचौलियों का एकछत्र राज हो गया।हम लोग भूखें प्यासे रह रहे हैं और कागजों में ही सेन्टर चल रहा है। जिसपर जदयू नेता ने अविलंब समाधान का भरोसा दिलाया। तब जाकर लोगों ने सड़क जाम हटाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग