एस
एच-73 पर चढ़ा बाढ़ का पानी, ट्रक फंसने से लगा जाम
मशरक मलमलिया सिवान एस एच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के चंदेश्वर मोड़ के पास सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ गया जिससे आने जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की सुबह एक ट्रक के फंसने से वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से फसे ट्रक को निकाला गया की थोड़ी ही देर में फ़िर से एक ट्रक का गुल्ला टूट गया जिससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया।वही आपको बता दें कि पहले से ही मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास मुख्य सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ने से आवागमन पूरी तरह से ठप्प पड़ा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग