राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 65 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में बरैठा निवासी प्रकाश राय एवं बेरुई निवासी काशीनाथ महतों शामिल है।एसआई नरेश कुमार यादव के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई।जिसमें बताया है कि गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए पैगम्बरपुर चौक पर प्रकाश राय के पान की गुमटी के पीछे से 40 लीटर देशी शराब एवं बेरुई निवासी काशीनाथ महतों के घर से 25 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।दोनों धंधेबाजों द्वारा शराब की विक्री की जा रही थी।जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग