राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी तख्त का है।पीड़िता रूमन देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा पिता-पुत्र को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि मैं घर मे अकेली रहती हूँ।जबकि मेरे पति रोजीरोटी के लिये बाहर रहते है।इस बीच आपसी विवाद में पड़ोसी अमित महतों एवं उनके पिता अशोक महतों रॉड एवं कुदाल के बेट से प्रहार कर मुझे बुरी तरह से जख्मी कर दिया।जिसके बाद आसपास के लोगों के सहयोग से इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा भर्ती कराया गया।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग