राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाजार स्थित दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने अल्बेस्टर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।दुकानदार कोरेया गांव निवासी अमिताभ कुमार ने खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।दिए हुए आवेदन में कहा गया है की दशरथ प्रसाद ज्वेलर्स नामक दुकान से चोरों ने 15 जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की अंगूठी 20 पीस,बिछिया लगभग 6 जोड़ी,पुराण चांदी 2 सौ ग्राम तथा चांदी का रॉड सहित पित्तल का बर्तन शामिल है।वहीं इस संबंध में खैरा थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया की जांच की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग