राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के तरैया बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस के तीन कर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। तरैया पोस्ट ऑफिस के वेद प्रकाश सिंह, पतिनाथ सिंह व पोखरेड़ा शाखा के डाकपाल ललन प्रसाद सिंह के सेवानिवृत्त होने पर डाक कर्मियों ने अंगवस्त्र देकर उन्हें विदाई किया। मौके पर मढ़ौरा प्रधान डाकघर के डाकपाल रामाकांत सिंह, डाकपाल राजेश्वर राम, मुन्ना सिंह, शेखर सिंह, अवधकिशोर सिंह, राजन सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, कामेश्वर प्रसाद समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग