राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के महुली गांव में शराब के नशे में हल्ला-हंगामा कर रहे दो नशेड़ियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जुर्माने के लिए कोर्ट भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मोहम्मद शोएब आलम ने बताया कि गिरफ्तार नशेड़ी महुली गांव निवासी राजा कुमार सिंह एवं मनोज कुमार सिंह है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों शराब के नशे में सड़क किनारे हल्ला-हंगामा कर रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़कर जब ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से उनकी जांच की तो उनके अंदर शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जुर्माने के लिए छपरा कोर्ट भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग