- वार्षिकोत्सव के अवसर पर अष्टयाम सह हरिनाम संकीर्तन का किया गया आयोजन
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मुख्य बाजार स्थित बनियापुर हनुमान मंदिर का 23 वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूम-धाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में काफी चहल-पहल रही।जहाँ पूरे दिन भक्तो का तांता लगा रहा। इस दौरान आचार्य पंडितो की देख- रेख में मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम सह हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। बैदिक मंत्रोच्चार के बिच अष्टयाम के आयोजन को लेकर मुख्य बाजार के आस-पास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। वही हनुमान मंदिर के साथ ही मंदिर परिसर में स्थापित गढ़देवी मंदिर को भव्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आयोजन समिति ने बताया कि अष्टयाम की समाप्ति पर शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, बिपुल तिवारी, कौशल तिवारी, बृजबिहारी बाबा, सुरेश तिवारी, संतोष रस्तोगी सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग