- रंग-रोगन, साफ- सफाई सहित अन्य तैयारियों की दिया जा रहा अंतिम रूप
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। महाशिवरात्रि को लेकर दो दिन पूर्व से ही शिवालयों में जोरशोर से तैयारी चल रही है। प्राचीन शिवमंदिर बेरुई, चतुर्भुज छपरा स्थित गुप्तनाथ, बनियापुर, सहाजितपुर, पुछरी सहित सभी शिवालयों में साफ- सफाई एवं रंग- रोगन का कार्य अंतिम चरण में है। इधर एनएच 331 स्थित कन्हौली संग्राम मंशापूर्ण बुढ़िया माई के प्रांगण में महाशिवरात्रि के अवसर पर 24 घंटे के अखंड अष्टयाम सह हरिनाम संकीर्तन को लेकर तैयारी जोर- शोर से चल रही है। मंदिर परिसर की साफ-सफाई से लेकर टेंट पंडाल के निर्माण तक को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संत श्री विवेकानंद जी महाराज के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर स्थानीय भक्तगण पूरी तन्मयता से जुटे है। समिति सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों सहित सभी दुकानदारों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग