राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना के थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के गंगवा गांव से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। वहीं पुलिस ने इस दौरान शराब के धंधेबाज मुन्नी देवी को भी गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपित मुन्नी देवी को इसके पहले भी एकमा थाने की पुलिस के द्वारा अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग