राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक- डुमरसन मुख्य पथ रामजानकी 227 ए पथ पर चैनपुर रेलवे ओवर ब्रीज के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जो मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव शिवनारायण पंडित के 25 वर्षीय पुत्र सुभाष पंडित एवं गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के अशोक पंडित की पत्नी राजन्ती देवी है। सुभाष पंडित अपने घर से बाइक से मशरक बाजार आ रहा था। इसी बीच मशरक-डुमरसन मुख्य पथ रामजानकी 227 ए पर चैनपुर रेलवे ओभर ब्रीज के पास मशरक की ओर से जा रहा एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग