राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में गुरूवार को सिंडिकेट की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता जयप्रकाश विवि के कुलपति ने की। जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। आगामी बजट वित्तीय वर्ष 2023- 24 के लिए विचार विमर्श के बाद अनुमोदन किया गया। साथ ही पूर्व में विभिन्न समितियों जैसे नवशैक्षणिक सम्बद्धता समिति, वित्त समिति, एकेडमिक कौंसिल के लिए गये निर्णय के कार्यवृत्त का अनुमोदन किया गया। पूर्व में विभिन्न विभाग के शिक्षकों को दिये गये शैक्षणिक अवकाश, मातृत्व अवकाश, पितृत्व अवकाश एवं शिशु देखभाल अवकाश की सम्पुष्टि की गई। गंगा सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आदित्य झा ने गंगा सिंह महाविद्यालय में पूर्व में चल रहे विधि महाविद्यालय को पुनः चलाने की मांग की।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग