राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। थाना क्षेत्र के लौवा पंचायत के वार्ड संख्या 5 में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के चयन में हंगामा हो गया। इस दौरान आम सभा की कार्रवाई के बीच टेबल-कुर्सी भी चलाए गए। एक आवेदिका तथा उसके पति ने कार्रवाई को बाधित करने के उद्देश्य से हंगामा करते हुए सरकारी कागजात को फाड़ दिया। इस संबंध में इसुआपुर के पर्यवेक्षका रिमझिम कुमारी ने इसुआपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूचक का कहना है कि वह प्राथमिक विद्यालय यादव टोला शाहपुरा के भवन में अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश के आलोक में सीओ के साथ आंगनबाड़ी सेविका सहायिका चयन से संबंधित विशेष आम सभा हेतु यहां पहुंची थी। इस आमसभा में लगभग 50 की संख्या में उक्त वार्ड के लोग मौजूद थे। इसी बीच सढ़वाड़ा की आवेदिका संजू कुमारी तथा उसके पति मंटू राय सरकारी कार्य में बाधा देते हुए उपस्थित सरकारी कर्मियों पर टेबल धकेल दिया। हमला करते हुए उक्त दोनों ने सरकारी कागजातों को फ़ार कर नष्ट कर दिया। इस घटना में वहां चीख-पुकार मच गई। सूचक ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करते हुए उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।इस दौरान आम सभा की कार्रवाई के बीच टेबल-कुर्सी भी चलाए गए।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग