राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में भूमि विवाद में पुलिस के एक जवान काे चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया है। जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जख्मी पुलिस का जवान मधुबनी जिले में पोस्टेड है, जो छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत ब्राह्मपुर मोहल्ला निवासी चंदेश्वर राय का 40 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार राय है। जानकारी के अनुसार वह अपने आवास से निकल कर कहीं जा रहे था। तभी उन पर हमला कर दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में गंभीर रूप से जख्मी पुलिसकर्मी को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग