मृतुंजय तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। छपरा रेवा एनएच 722 स्थित भेल्दी थाने के कटसा पुल पर गुरुवार की देर रात डिवाइडर से टकराकर एक बोलेरो चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मढ़ौरा थाने के पकहां गांव निवासी सुनील उपाध्याय के पुत्र राहुल कुमार उपाध्याय है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो चालक राहुल उपाध्याय छपरा की तरफ से बोलेरो को लेकर सूतिहार जा रहे थे, तभी किसी वाहन से बचने के दौरान बोलेरो नदी पर बने पुल के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों द्वारा सड़क दुर्घटना की जानकारी भेल्दी थानाध्यक्ष संतोष कुमार को मिली तब थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच काफी मशक्कत से चालक राहुल को बोलेरो से निकालकर गरखा सीएससी ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत राहुल के पास से पुलिस को आधार कार्ड मिला जिसके आधार पर रात्रि में ही मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया,जहां से पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग