- महाशिवरात्रि पर हंसराजपुर के श्रीराम जानकी मंदिर से निकलेगी शोभा यात्रा व झांकी
- नगर पंचायत एकमा बाजार वासियों ने शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर की पुष्प वर्षा
राष्ट्रनायक न्यूज। रुचि सिंह सेंगर
एकमा (सारण)। नगर पंचायत एकमा बाजार के हंसराजपुर कुटी में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, में आयोजित होने वाले श्री राम कथा व श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर एकमा बाजार में भव्य कलश यात्रा आयोजित हुई। इस दौरान गुरुवार को हंसराजपुर के श्री राम जानकी मंदिर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवतियां व पुरुष शामिल हुए। इस शोभा यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं ने समीपवर्ती मांझी प्रखंड के ताजपुर-फुलवरिया स्थित सरयू नदी के तट पर विधि-विधान के साथ कलश की पूजा-अर्चना के बाद उसमें सरयू नदी का पवित्र जल भरा गया। जलभरी के बाद श्रद्धालु एकमा बाजार पहुंचे। शोभा यात्रा एकमा बाजार के ब्लॉक रोड, एकमा बाजार व मांझी रोड होते हुए हंसराजपुर कुटी स्थित श्री राम जानकी मंदिर पहुंचे। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु हर हर महादेव, जय श्री राम आदि के जयकारे लगाते रहे। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट भी शामिल थे। इस दौरान बाजार में कई जगहों पर श्रद्धालुओं के लिए लोगों ने शर्बत का प्रबंध किया, तो वहीं कई जगह लोगों ने शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प की वर्षा भी किए। आयोजन समिति की ओर से पूर्व वार्ड पार्षद शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हंसराजपुर गांव के राम जानकी मंदिर में श्री राम कथा व श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। महायज्ञ का आयोजन वृंदावन से पधारे प्रवक्ता आचार्य सरस जी महाराज के निर्देशन में होगा। इस दौरान श्रीराम कथा का रसपान आचार्य सरस जी महाराज कराएंगे।
श्री रामकथा व श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन 16 से 24 फरवरी होगा। 25 फरवरी को महायज्ञ की पूर्णाहुति व विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। वहीं 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन शिव विवाह की आकर्षक झांकी श्री राम जानकी मंदिर हंसराजपुर से निकाली जाएगी। इस झांकी में वृन्दावन से आए हुए कलाकार भी शामिल होंगे। कलश व शोभा यात्रा में नगर पंचायत एकमा बाजार की मुख्य पार्षद श्वेता रानी, यजमान विनीत कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह, विनोद सिंह, रंजीत सिंह, सुधीर सिंह, बचुलाल सिंह, रुचि कमल सिंह सेंगर, शिक्षक योगेश कुमार सिंह, कंचन सिंह, कुश सिंह, रजनीश सिंह, संजय कुशवाहा, अजय ब्याहुत, अनिल वर्मा, बिट्टू सिंह सहित हंसराजपुर, गंजपर, बनारसी साह के टोला गांव के काफी श्रद्धालु शामिल हुए।
More Stories
सारण के 318 पंचायत में 6 लाख की लागत से बनना है पुस्तकालय, मुखिया नहीं ले रहे है रूची, अबतक नहीं खुला एक भी पुस्तकालय
15वीं वित्त आयोग ने 318 ग्राम पंचायतों के 1807 गांव के विकास को ले भेजा 32.28 करोड़, स्वच्छता, पेयजल व गली-नाली के लिए किये जाएंगे खर्च
गांव के विकास को ले 15वीं वित्त आयोग से जिला परिषद व पंचायत समिति को अनटायड व टायड मद में प्राप्त हुआ 16.46 करोड़ राशि