राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर घोघाड़ी नदी पुल के पास गुरुवार को दो बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार भाई बहन गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गौरौल गांव निवासी अशोक पंडित की 35 वर्षीय पत्नी राजान्ती देवी और मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी शिवनारायण पंडित का 25 वर्षीय पुत्र सुभाष पंडित के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि बाइक पर सवार होकर भाई बहन मशरक बाजार की तरफ जा रहें थें वही दूसरा बाइक सवार डुमरसन की तरफ जा रहा था कि अनियंत्रित होकर दोनों बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें दोनों भाई बहन घायल हो गए मौके पर ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग