राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के गंगवा गांव से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। वहीं पुलिस ने इस दौरान शराब के धंधेबाज मुन्नी देवी को भी गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपित मुन्नी देवी को इसके पहले भी एकमा थाने की पुलिस के द्वारा अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग