राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अंचल क्षेत्र के अतरसन गांव में बाइक पलटने से सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव निवासी बाइक चालक अजय शर्मा घायल हो गये। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची रसूलपुर थाने की गश्ती पुलिस ने घायल को लाकर एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। बताया जाता है कि बाइक चालक अजय शर्मा रसूलपुर बाजार से अतरसन गांव के रास्ते से होकर अपने घर बगौरा अपनी बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान जर्जर सड़क पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे अजय शर्मा घायल हो गये।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग