राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक 2023 की चौथे दिन अंग्रेजी की परीक्षा में प्रखण्ड के 2 परीक्षा केंद्रों पर बीना किसी निष्कासन के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। गौरतलब है कि प्रखंड में 2 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें नगरा में बीबी राम प्लस टू विद्यालय नगरा एवं राणा प्रताप उच्च विद्यालय सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। चौथे दिन की इस परीक्षा में बीवीराम उच्च विद्यालय पर प्रथम पाली में 602 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था जिसमें 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। वहीं द्वितीय पाली में कुल 621 परीक्षार्थी को उपस्थित होना था जिसमें कुल 7 अनुपस्थित रहे। वही बात करे राणा प्रताप उच्च सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला में प्रथम पाली में 574 परीक्षार्थियों में से 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि द्वितीय पाली में है 576 परीक्षार्थियों में से कुल 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। उक्त बातों की जानकारी नगरा परीक्षा केंद्र के दंडाधिकारी सह प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी मो0 ईजाज के द्वारा एवं राणा प्रताप उच्च विद्यालय रामपुर कला के दंडाधिकारी सह कनीय अभियंता श्रीराम संजीवन राय के द्वारा दी गई।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग