राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के हरदी छपरा गांव में गुरुवार की रात्रि में घर के दरवाजे से अज्ञात चोरों ने एक मोटरसाइकिल चोरी कर लिया। जिसके बाद गाड़ी मालिक डोरीगंज थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी गोरख साह के पुत्र टिक्कू कुमार ने आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया। दिए आवेदन में कहा कि हरदी छपरा गांव में अपने बहनोई के यहां अखण्ड अष्टयाम आया था और रात्रि में खाना खाकर घर पर सो गया और सुबह में उठा देखा कि दरवाजे के पास से मोटरसाइकिल गायब काफी खोजबीन किया, लेकिन नहीं मिला। जिसके बाद स्थानीय आवेदन दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग