राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड के आंचल कार्यालय में शुक्रवार को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ प्रखण्ड शाखा नगरा की बैठक किया गया। जिसमें विनय कुमार सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न की गई। बैठक में नये सत्र के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें विनय कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया तथा प्रदीप कुमार चौधरी, मुकुंद कुमार, मुन्ना कुमार, विशाल कुमार को उपाध्यक्ष, शत्रुध्न राम को सचिव, नंदकिशोर राम व कुमार मनोकामना को संयुक्त सचिव चुना गया और बैठक में कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। वही अध्यक्ष के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के वाद सभा की कार्यवाई समाप्त की गई। इस मौके अन्य कर्मचारी ने भाग लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग