माँ-बेटे के साथ मा
रपीट प्राथमिकी दर्ज
मशरक थाना क्षेत्र के फरदहिया गाँव में ईद मोहम्मद के घर के पास अवैध शराब विक्री होने से घरवाले एवं आसपास के लोग हमेशा परेशान रहते है। प्रतिदिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा परिवार वालो के लिए मुश्किल पैदा करती है। जिससे परेशान ईद मोहम्मद की बीबी नजबुन बेगम कर्णकुदरिया गाव निवासी शराब विक्रेता लक्ष्मण मांझी एवं ढेरी मांझी को मना करने गई तो वे लोग अश्लीलता पर उतर आए जब महिला एवं उसके बेटे ने दुकान बंद नही होने पर पुलिस को सूचना देने की बात कही तो फोन करअपने गाव से आधे दर्जन लोगो को बुलाकर बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों के पहुँचने पर अवैध शराब विक्रेता एवं उसके सहयोगी भागे । घटना को लेकर महिला द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग