वाह! सुशासन बाबू, खाने को पड़े हैं लाले और ऑन लाइन शिक्षा कैसे पड़े पाले
- राजद नेता देवकुमार सिंह ने दिखाया बिहार सरकार को आईना
छपरा (सारण)। ‘एकमा विधानसभा क्षेत्र के चनचौरा एकसार, नवादा, मनि छपरा, मोहब्बत नाथ के मठिया, मुकुंदपुर, आमडाढ़ी के अभिभावकों व बच्चों का भविष्य क्या है और क्या होने वाला है? वाह ! सुशासन बाबू ,खाने को पड़े हैं लाले फिर ऑन लाइन शिक्षा कैसे पड़े पाले।’ उक्त बातें राजद नेता देवकुमार सिंह ने कहीं । एकमा विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा कर रहे राजद नेता ने नीतीश- सरकार को आईना दिखाते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में यदि पढ़ाई ढंग से होती, तो निजी स्कूलों में बच्चे क्यों जाते? निजी स्कूलों में ऑन लाइन पढ़ाई हो रही है और अभिभावकों के पास एंड्राॅन फोन या टैबलेट खरीदने को कौन कहे भोजन बामुश्किल जुटा पाते हैं । निजी विद्यालयों की फी,पुस्तकें, ड्रेस की रकम कहाँ से आए? उन्होंने ने कहा कि ‘सर्टिफिकेट लाओ, नौकरी पाओ’ के तहत योग्य शिक्षकों का नियोजन हुआ है क्या? और डीएलएड व पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यार्थियों का नियोजन अधर में लटका कर योग्य शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं तो और क्या है। उन्होंने ने कहा कि निजी स्कूलों के शिक्षक मानदेय या वेतन भुगतान न होने की सुरत में भुखमरी के कागार पर हैं । इस अवसर पर प्रखंड राजद अध्यक्ष राजेश्वर यादव, भोला पंडित, अनिल कुमार सिंह, नंद किशोर सिंह, रज़ा अली,विजय यादव आदि राजद नेता के नेतृत्व में साथ देखे गए ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग