राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। थाना क्षेत्र में देसी शराब की बिक्री कर रहे एक धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार धंधेबाज अमनौर अगुआंन गांव निवासी रामानन्द पांडेय के पुत्र मनी पांडेय बताया जाता है। थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि एसआई कुंदन कुमार तिवारी के नेतृत्व में बीते रात पुलिस गश्ती कर रही थी। अमनौर अगुआंन स्थित मस्जिद गांव के पास एक धंधेबाज ताड़ी कि आर में देशी शराब बेच रहा था। युवक शराब के नशे में धुत भी था, पुलिस ने छापेमारी कर युवक के पास से करीब 40 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध तरीके से शराब बिक्री करने व पीने के मामले में युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग