राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम के नेतृत्व में रविदास चेतना मंच के तत्वाधान में संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह आगामी 19 फरवरी को आयोजित किया गया है। जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से दर्जनों वाहन से जयंती समारोह में शामिल होने को लेकर तैयारियों की चर्चा परसा में अमरनाथ राम एवं बनियापुर में विजय राम की अध्यक्षता में बैठक कर की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि पटना में आयोजित जयंती समारोह में दर्जनों वाहन से करीब दो हजार की संख्या में लोग पहुंचेंगे। इस दौरान सभी वाहन पर बैनर, पोस्टर भी लगाया जाएगा। उधर छपरा में शिवनाथ राम की अध्यक्ष में बैठक कर संत शिरोमणि की जयंती समारोह में शामिल होने का निर्णय लिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग