राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। बांसडीह बाजार पर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर रात्रि में शिव विवाह,भण्डारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें बांसडीह, चैनपुर मदारपुर आश्वापर लहेर छपरा मलाही मठिया पर गवन्दरी डुमरिया, अदमापुर बेडवलिया गोसी छपरा समेत आसपास के सभी गांव के महिला और पुरुषों की लंबी कतार शिव बरात में शामिल होने के लिए जुटी। रात्रि में ब्यास शिरोमणि सुखनंदन यादव का संस्कृति कार्यक्रम किया गयामजिसमें उन्होंने शिव तत्व और शिव शक्ति मिलन को लेकर कीर्तन के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर मुखिया टीपू राय, सरपंच सतीश सिंह पूर्व उप प्रमुख रामनाथ राय डीलर झरीलाल राय ,नागेंद्र राय, कुशवाहा कांत मिठाई लाल सिंह कृष्णा साह वार्ड वीरेंद्र राय त्रिपुरारी पंडित रंजीत प्रसाद कामेश्वर सिंह मुन्ना सिंह अर्जुन सिंह बुधन महतो अनिल गुप्ता शेषनाथ सिंह सत्येंद्र सिंह वार्ड संतोष सिंह अवधेश सिंह पूर्व सरपंच रामनरेश तिवारी, लालबाबू राय, विजय साह, मुनिन्द्र लाल साह समेत अन्य ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग