नगरा (सारण)। प्रखण्ड के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा भठ्ठी बाजार से थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान तीन शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया की थाने की वाहन खैरा भठ्ठी बाजार पर गश्ती कर रही थी जहां तीन शराबी शराब की नशे में हो हंगामा कर हरे थें जिनमें मढ़ौरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर मझवलिवा गांव निवासी पारसनाथ साह का पुत्र विजय कुमार साह, बनियापुर थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव निवासी त्रिभुवन सिंह का पुत्र चंदन कुमार सिंह तथा तीसरा जलालपुर थाना क्षेत्र के खाकी मठिया बलुआ गांव निवासी दिलीप सिंह का पुत्र अनुप कुमार को गिरफ्तार कर कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग