समाजसेवी सह एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, प्रशासन से हरसंभव सहायता पहुंचाने की किया मांग
छपरा(सारण)। समाजसेवी सह सारण निकाय के भावी एमएलसी प्रत्यासी सुधांशु रंजन ने मंगलवार को मकेर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मकेर सीओ शहदुल हक, बाघाकोल के मुखिया धर्मेंद्र सिंह उर्फ खेदु सिंह सहित एनडीआरएफ की टीम के साथ विभिन्न हिस्सों में स्थिति का जायजा लिया। सुधांशु रंजन ने बताया कि प्रलयंकर बाढ़ के कारण छपरा-मकेर फोरलेन रोड पर सोनहो के समीप समुद्र सा नजारा बन गया है। लोगों को आवागमन में भाड़ी परेशानी हो रही है। पानी की तेज धारा में बह जाने के डर से ट्रैक्टर पर लाद कर बाइक को पार कराया जा रहा है। यहां का जन-जीवन काफी अस्त-व्यस्त है। उन्होंने मकेर, तरैया, पानापुर, अमनौर आदि प्रखंडों में बाढ़ के शिकार हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते प्रशासन से हर सम्भव राहत के उपाय करने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग