मढ़ौरा में समाज सेवी वेदप्रकाश ने बाढ़ पीड़ितों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण
मढ़ौरा(सारण)। मढ़ौरा नगर पंचायत के वार्ड नं-12 में समाज सेवी वेद प्रकाश उर्फ विकास कुमार ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस बावत उन्होंने बताया कि एक तरफ कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर पूरा देश तबाह है और इसी बीच बाढ़ पानी से लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। बाढ़ पीड़ितों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न गई है। समाजसेवी ने वार्ड नं-12 में सैकड़ों लोगों के बीच चूरा मीठा का वितरण किया है। उन्होंने सभी लोगों से अपील किया कि कृपया छोटे छोटे बच्चों एवं बूर्जुगों पर ध्यान दे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग