बनियापुर में घर में घुसकर महिला से मारपीट, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव में कुछ लोगों द्वारा जबरन घर में घूस महिला की पिटाई की गई. पीड़ित महिला के आभूषण छिनने के बाद जानलेवा हमला भी किया गया. मामले प्राथमिकी ममता देवी ने दर्ज करा अपने ही भैसुर अवधेश कुमार शर्मा, बबिता देवी, हेमन्त कुमार तथा बन्दना कुमारी को नामजद किया है. पीड़िता ने बताया है कि वह वह घर के परिसर में पूजा कर रही थी, इसी बीच नामजद लाठी-डंडे से लैस होकर घर में जबरन घुस गए और गाली गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर अवधेश शर्मा ने बुरे नियत से बांह पकड़ अपने ओर खींचने लगे और कपड़े खींच बेपर्दा कर दिए. चीखने चिल्लाने पर बचाव में आये पति और बेटी को भी नामजदों ने जमकर पिटाई की. नामजदों के जनलेवा हमले में पीड़िता गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि नामजदों ने उसके गर्दन से मंगलसूत्र व कान की सोने की बाली झपट कर फरार हो गए. बाद में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से महिला व उसके पति को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग