अमनौर के रसूलपुर पावर ग्रिड में बाढ़ का पानी किया प्रवेश, कई इलाकों में विधुत आपूर्ति हुआ बाधित, सैकड़ो गांव अंधकार में डूबा
अमनौर(सारण)। प्रखंड के सबसे बड़े रसूलपुर पावर ग्रिड में बाढ़ के पानी प्रवेश कर गया है। इससे कई इलाकों में विधुत आपूर्ति बाधित हो गया हे। विधुत आपूर्ति ठप होने के बाद दर्जनों गांव में अंधेरा हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार अमनौर के रसूलपुर पावर ग्रिड से सारण प्रमंडल क्षेत्र के साथ करीब आठ विधुत उपकेंद्र में विधुत आपूर्ति की जाती थी। अचानक तेज रफ्तार में बढ़ रही बाढ़ के पानी पावर ग्रिड के परिसर में प्रवेश कर गया। जिससे विधुत आपूर्ति बाधित हो गया। विधुत आपूर्ति ठप होने से छपरा, सिवान एवं गोपालगंज के सैकड़ो गांव अंधकार में डूब गया। हालांकि छपरा मुख्यालय तेलपा पावर ग्रिड से सिवान, गोपालगंज वैकल्पिक व्यवस्था ढूढ़ लिया। लेकिन मढौरा, अमनौर, मकेर, भेल्दी, डेरनी, पोझि, नगरा आदि विधुत उपकेंद्रों में पूर्णतः विधुत आपूर्ति ठप हो गई। बाढ़ का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है, मही नदी के पानी भी रुद्र रूप में है। जिससे बाढ़ का पानी विधुत केंद्र के केविन रूम तक प्रवेश करने से कार्य बाधित हो गई है। इसकी सूचना मिलने पर विधुत विभाग के करीब दो दर्जन अधिकारी पहुंचे है। पम्पी सेट बोरिंग से पानी निकालने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। हालांकि अभी तक सफलता नहीं मिली है।

विधुत एसडीओ बोले
पावर ग्रिड के एसडीओ दिगम्बर कुमार जैन ने बताया की इसकी सूचना वरीय अधिकारी को दिया गया है। आठ विधुत उपकेंद्रों में विधुत आपूर्ति ठप हो गई है। हमलोग पूरा प्रयास कर रहे है कि केंद्र से पानी निकलवाकर फिर से विधुत आपूर्ति बहाल किया जाय। जबतक पानी का निकासी नही होती है, विधुत आपूर्ति बाधित रहेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग