
श्री राम जन्मभूमि मंदिर भूमि पूजन पर मशरक मे उत्सव का माहौल
मशरक प्रखंड क्षेत्र में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों होने पर प्रखंड क्षेत्र में लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया। महावीर चौक अवस्थित महावीर मंदिर में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष नंदन बाबा,पवन कुमार,रौशन कुमार सोनू कुमार,अमन कुमार,गोलू कुमार,राजेश सिंह,पंकज सिंह, दिनेश कुमार समेत युवकों की टीम ने विधिवत पूजा अर्चना कर बैण्ड बाजों के साथ खुशी जाहिर किया।

युवकों की टीम ने पूरे बाजार क्षेत्र में प्रसाद के रूप में चढ़े सवा किलो लड्डुओं का भोग लगाकर पूरे बाजार क्षेत्र में वितरण कर खुशी जाहिर की गई। मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण के शुभारंभ पर सभी भारत वासी समेत देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक बधाई। मर्यादा पुरुषोत्तम राम मंदिर राम राज्य के आदर्शों पर आधुनिक भारत का प्रतीक बनेगा। युवकों ने सवा क्विंटल लड्डू का भोग लगाकर पूरे बाजार में बाटा गया और सड़कों पर पटाखे छोड़कर खुशी जाहिर किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग