सहाजितपुर पुलिस ने छापेमारी कर 40 लीटर देशी शराब के दो धंधेबाज का किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बनियापुर(सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर सहाजितपुर पुलिस ने 40 लीटर देशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय प्रसाद के स्वलिखित बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे बताया गया है की छापेमारी अभियान के दौरान सूचना मिली कि बाइक सवार दो युवक शराब लाद कोल्लूआ की तरफ से सहाजितपुर की तरफ जा रहे है। जिसपर त्वरित करवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचा तो दोनों बाइक सवार पुलिस वाहन को देखकर बाइक छोड़ भागने लगे। जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार दोनों युवक जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के साढा मठिया निवासी राजा कुमार साह और साढा बाजार समिति निवासी पिन्तोष राय बताए जाते है। जांच के दौरान पुलिस ने प्लास्टिक के बोरी में रखे चालीस लीटर देशी शराब और एक पल्सर बाइक बरामद किया।जिसे जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग