सहाजितपुर में मनरेगा मजदूर से मारपीट व रंगदारी के मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराया एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस
बनियापुर(सारण)। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा में मनरेगा के तहत मिट्टीकरण का काम कर रहे कार्डधारी मजदूर की पिटाई कर रंगदारी मांगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मनरेगा कार्डधारी राजीव कुमार ने बताया है कि गांव में ही स्कूल के निकट अन्य कार्डधारियों के साथ काम कर रहा था। तभी गांव के ही संतोष कुमार चौरसिया मौके पर पहुंच गाली गलौज शुरू कर दिया। उसने काम भी रोक दिया। काम रोकने से मना करने पर नामजद ने बीस हजार रुपये की रंगादारी मांगी। नहीं देने की स्थिति में नामजद ने मारपीट कर जख्मी कर दिया तथा गर्दन से सोने की चेन और पन्द्रह सौ रुपये भी छिन लिए। हल्ला सुन मौके पर पहुंचे लोगो ने बचाया। पीड़ित मजदूर ने बताया है कि इसके पूर्व भी नामजद द्वारा रंगदारी की मांग की थी। इधर, दूसरे पक्ष के संतोष चौरसिया द्वारा भी प्राथमिकी दर्ज करा राजीव कुमार को नामजद किया गया है। बताया गया कि वह चबूतरे पर बैठा था तभी राजीव चौरसिया पीछे से आए और रड से प्रहार कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। जिसके बाद नामजद ने सोने की चेन तथा सात हजार रुपये छीन लिए। पुलिस मामले की अनुसंधान में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग