तेज हवा के साथ हुई बारिश से नल-जल टावर पर गिरा पेड़, पानी टंकी ध्वस्त, टावर क्षतिग्रस्त
दरियापुर(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के ककरहट पंचायत के वार्ड न० 9 में तेज हवा के साथ बारिश होने से हर घर नल का जल योजना के तहत बने टावर पर बड़ा पेड़ गिर गया। जिससे टावर पर रखे पानी टंकी के नीचे गिर गया। पानी टंकी पुरी तरह से ध्वस्त हो गया है। साथ ही टावर का पीलर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों की माने तो नल-जल टावर के समीप अशोक सिंह का मकान है, जिसमें दो तीन पालतु पशु रखा जाता है, अगर पानी टंकी मकान पर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग