राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के बुची सरेया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर देशी चुलाई शराब बरामद किया है। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही महिला धंधेबाज फरार हो गई। इस संबंध में एएसआई अगस्त कुमार सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें बुची सरेया गांव निवासी भागिरती देवी को आरोपित किया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मोहम्मद शोएब आलम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बुची सरेया गांव निवासी भागिरती देवी अपने झोपड़ी में चोरी-छिपे देशी चुलाई शराब की बिक्री कर रही है। जब पुलिस ने वहां छापेमारी की तो पुलिस की गाड़ी को देखते ही महिला धंधेबाज भागने लगी। जिसे महिला पुलिस बल द्वारा खदेड़कर पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन धंधेबाज भागने में सफल हो गई। जब महिला के झोपड़ीनुमा पलानी की तलाशी ली गई, तो झोपड़ी के अंदर से पांच लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया। पुलिस मामले में आरोपी महिला धंधेबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग