राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। जिले के नगरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरार टोला विद्यालय में घुसकर शिक्षिका कुमारी नमिता को गोली मारने की घटना का शिक्षक संघ ने कड़ी शब्दो में निंदा किया है। तरैया प्राथमिक शिक्षक संघ ने घटना की घोर निंदा करते हुए प्रशासन से अविलम्ब अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग किया है तथा स्पीडी ट्रायल चलाकर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। निंदा करने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह, सचिव मुन्ना प्रसाद, उपसचिव नवल किशोर यादव, प्रधानाध्यापक सत्येन्द्र कुमार सिंह, बबन सहनी, अरुण कुमार चौबे समेत अन्य शिक्षकों का नाम शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग