राष्ट्रनायक न्यूज।
डोरीगंज (सारण)। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के झंगा चौक पर छापेमारी कर अवैध रूप से बालू लदे चार ट्रक को जब्त किया है। चारो ट्रक के चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार चालक वैशाली जिले के लालगंज निवासी सत्येन्द्र कुमार, गोरौल निवासी अमरजीत राय, जमदाहा निवासी शनि कुमार एवं मोतिहारी जिले के हरसिद्धि निवासी अक्षय प्रसाद यादव हैं। जिन पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग