राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी के जय प्रभा सेतु पर रविवार को उत्पाद विभाग की पुलिस ने शराब लदी एक बोलेरो जब्त कर लिया। साथ ही चालक सहित एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के बलिया से बोलेरो में शराब छुपाकर बिहार लाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चला कर बोलेरो के साथ 18 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। साथ ही पुलिस ने चालक सहित शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों तस्करों से आवश्यक पूछ ताछ के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत बोलेरो को जब्त कर लिया गया तथा तस्करों को जेल भेज दिया गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग