राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-सीवान रेलखंड के एकमा थाना क्षेत्र के आमडाढ़ी रेलवे गुमटी के समीप रेल लाइन के किनारे से रविवार की सुबह एकमा पुलिस ने एक अचेत युवक को बरामद किया। पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में घायल युवक को लाकर भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डॉ. इरफान अहमद ने बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस को उम्मीद है कि किसी ट्रेन से गिरकर युवक घायल हो गया था। घायल युवक के पॉकेट से मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग